Gadchiroli News: महुआ के फूलों से बनेंगे लड्डू, चिक्की और केक, ग्रामीणों को बताए आय बढ़ाने के तरीके

महुआ के फूलों से बनेंगे लड्डू, चिक्की और केक, ग्रामीणों को बताए आय बढ़ाने के तरीके
  • टेकला गांव में मुक्तिपथ की ओर से सघन भेंट अभियान के तहत सभा
  • महुआ से पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार कर रोजगार के नए अवसर तलाशने पर जोर
  • फूलों के संग्रह के लिए जाली और सुरक्षित भंडारण के लिए गोदाम निर्माण की योजनाओं की दी जानकारी

Gadchiroli News भामरागड़ तहसील के अतिदुर्गम टेकला गांव में महुआ के फूलों से आर्थिक उन्नति के नए रास्ते तलाशने की पहल की गई है। मुक्तिपथ की ओर से सघन भेंट अभियान के तहत आयोजित सभा में ग्रामीणों को महुआ के फूलों से पौष्टिक लड्डू, चिक्की, केक, चिवड़ा और चकली जैसे खाद्य पदार्थ तैयार कर आमदनी बढ़ाने के तरीके बताए गए। साथ ही महुआ फूलों के संग्रह के लिए आवश्यक जाली और वनोपज के सुरक्षित भंडारण हेतु गोदाम निर्माण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

महुआ से शराब के अलावा भी कमाई के अवसर

अतिदुर्गम क्षेत्र में स्थित टेकला गांव में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। यहां अवैध शराब की बिक्री बंद है और ग्रामीणों की आजीविका का एक प्रमुख साधन वनोपज का संग्रह है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुक्तिपथ की ओर से यह पहल की गई। मुक्तिपथ की तहसील संगठिका नीला किन्नाके ने कहा कि महुआ के फूलों से केवल शराब बनाकर कमाई करना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। ये फूल पौष्टिक होते हैं और इनसे बाजार में मांग वाले विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर आय के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

स्वच्छ संग्रह और सुरक्षित भंडारण पर जोर

तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि पवन दूधबावरे ने बताया कि महुआ के फूलों से खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए उनका स्वच्छ तरीके से संग्रह करना जरूरी है, ताकि फूलों में मिट्टी और गंदगी न मिले। इसके लिए जाली का उपयोग किया जा सकता है। सभा में पेसा अध्यक्ष दलसू दुर्वा, उपाध्यक्ष दसा पुंगाटी, किशोर दुर्वा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Created On :  

Tags

Next Story