Gadchiroli News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ बारिश में भी डटे रहे 13 गांवों के किसान

Gadchiroli News खेती की जमीन बचाने के लिए किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। चामोर्शी तहसील में प्रस्तावित औद्योगिक विकास महामंडल के भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुरुवार, 29 अक्टूबर से येनापुर स्थित मंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष 13 गांवों के किसानों ने धरना आंदोलन शुरू किया है। आंदोलन के पहले दिन रिमझिम बारिश शुरू होने के बाद भी दर्जनों किसान डटे रहे।
यह भी पढ़े -प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में हुआ बड़ा हादसा, भारी भीड़ के चलते मची भगदड़, दो श्रद्धालुों की मौत
अपने ज्ञापन में किसानों ने बताया कि, खेती उनकी आजीविका का मुख्य आधार है। पीढ़ियों से खेती की जा रही जमीन छिनने से परिवारों के सामने रोजगार और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उनकी सहमति और आपत्तियों को नजरअंदाज कर भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं करेंगे।
आंदोलनकारियों ने मुधोली चक क्रमांक 1 के किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित अधिसूचना रद्द करने, पूरे मामले की जांच कराने और किसानों की आपत्तियों का समाधान होने तक आगे की कार्रवाई रोकने की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से केवल मौखिक आश्वासन देने के बजाय प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक करने और मांगों पर लिखित निर्णय देने की मांग की है। आंदोलन में सभी 13 गांवों के किसान शामिल हुए हैं।
Created On :  


