- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- एक ही दिन में 3 मामले - हिंगोली...
हड़कंप: एक ही दिन में 3 मामले - हिंगोली जिले में 2 नाबालिग लापता, एक को जबरन उठाने की कोशिश

Hingoli News. जिले में नाबालिगों के लापता होने और अपहरण के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं। एक ही दिन में जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दो नाबालिगों के अपहरण की शिकायतें और एक छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -सीसीपीए ने विस्फोटक पदार्थों को ऑनलाइन बेचने पर की कार्रवाई, डायल4ट्रेड पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना
औंढा नागनाथ तहसील के जलालधाबा गांव में 17 वर्षीय बालक लापता
पहली घटना औंढा नागनाथ तहसील के जलालधाबा गांव की है। बालक के पिता ने 2 सितंबर की देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनका 17 वर्षीय बेटा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे लालच देकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बावजूद बालक का पता नहीं चलने पर पिता ने औंढा नागनाथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस हेड कांस्टेबल शेख खुद्दुस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -सीबीआई कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में बैंक अधिकारी को सुनाई 7 साल की सजा, लगाया 4.30 लाख का जुर्माना
स्कूल के पास छात्रा को वाहन में बैठाने का प्रयास
दूसरी घटना औंढा नागनाथ तहसील के शिरडशहापुर गांव की है। यहां स्थित एक स्कूल के पास नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। छात्रा की मां के अनुसार, 1 सितंबर की दोपहर आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को लालच दिया और वाहन में बैठने के लिए धमकाया। छात्रा के अपहरण का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 8, 12 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक श्रीधर वाघमारे जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -हेलमेट अनिवार्यता के पहले ही दिन पुलिस का एक्शन, पौने 8 लाख रुपए का जुर्माना वसूला - नियम पालन करने वालों को मिले गुलाब
बसमत में 16 वर्षीय नाबालिग लापता
तीसरी घटना बसमत शहर की है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने की शिकायत उसके पिता ने 2 सितंबर की शाम दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, युवती 29 अगस्त की शाम करीब 5 बजे लापता हुई। पिता का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे लालच देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन नाबालिग का पता नहीं चला। इसके बाद बसमत शहर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस उपनिरीक्षक मीनाक्षी राखोंडे मामले की जांच कर रही हैं।
Created On :   4 Sept 2026 2:37 PM IST










