- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- गुटखा-पान मसाले के अवैध भंडारण पर...
कार्रवाई: गुटखा-पान मसाले के अवैध भंडारण पर छापा, पौने 5 लाख का माल जब्त - पुलिस को देखते ही आरोपी सामान छोड़कर फरार

Hingoli News. पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 लाख 71 हजार 440 रुपए का प्रतिबंधित स्टॉक जब्त किया है। इस संबंध में हिंगोली नगर पुलिस स्टेशन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को देखते ही आरोपी सामान छोड़कर फरार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक साहेबराव मस्के ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। हिंगोली शहर पुलिस थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि बावनखोली में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला बिक्री के लिए रखा गया है। 25 अगस्त की देर शाम पुलिस ने आरोपी शेख फरदीन शेख अजीम अहमद, निवासी बावनखोली के घर पर छापा मारा। वहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू के पाउच बरामद किए गए।
यह भी पढ़े -वंदे मातरम्’ को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरम, अगर देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा, शिंदे गुट के कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना
इनमें केसर युक्त विमल पान मसाला पाउच, प्रीमियम रजनीवास सुगंधित पान मसाला, आर.के. पान मसाला, के.एम. जाफरानी जर्दा और वी 01 तंबाकू शामिल हैं। पुलिस ने 7 बड़े खाकी बैगों के अंदर एक छोटा सफेद बैग जब्त किया, जिसमें कुल 4 लाख 71 हजार 440 रुपए का सामान मिला है। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को देखते ही सामान छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में हिंगोली नगर पुलिस स्टेशन में रात में मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
आगे की जांच सपोनी आनंद बंसोडे द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रेणिक लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश मीना और उपमंडल पुलिस अधिकारी नारायण देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक देवेंद्रसिंह ठाकुर, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार मस्के, पुलिस कांस्टेबल सुनील अंभोरे, शेख मोहसिन, पुलिस कांस्टेबल दिलीप लेकुले, गणेश लेकुले, बाबासाहेब कांबले, आकाश भूटेकर, आकाश इंगोले और महिला पुलिस कांस्टेबल विमल होगे द्वारा की गई है।
Created On :   26 Aug 2026 7:40 PM IST








