Sage Startup Spark 2.0: सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 से युवा विचारों को मिला नया मंच और सफलता की नई दिशा

सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 से युवा विचारों को मिला नया मंच और सफलता की नई दिशा

इंदौर। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में आयोजित दो दिवसीय “सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0” के पहले दिन का शुभारंभ उत्साह और नवाचार के माहौल के साथ हुआ। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का उद्देश्य लेकर आयोजित किया गया है, जहां नए विचारों को व्यवसायिक अवसरों में बदलने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात सुश्री साक्षी बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर—द सेज ग्रुप ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जतिन आहूजा, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, बिग बॉय टॉयज (BBT) ने अपने संबोधन में उद्यमिता की यात्रा, व्यवसाय निर्माण, चुनौतियों और सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को अपने विचारों पर विश्वास रखते हुए उन्हें क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के दौरान पहली पैनल चर्चा में उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमेंअमित जैन (Ashika Global Family Office Services), जिमिश कपाड़िया (Growth Sense Venture Fund), डॉ. संदीप कोचर (Life Strategist एवं TEDx Speaker), अंकुर जैन (Founder, Sunstone) और अनय माशरुवाला (Venus Engineering Works) ने स्टार्टअप, निवेश, व्यवसाय विस्तार और भविष्य के अवसरों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में IPFC (Intellectual Property Facilitation Centre) का उद्घाटन भी किया गया, जो नवाचार और बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके बाद आयोजित दूसरी पैनल चर्चा में सुश्री साक्षी बंसल (MD, The SAGE Group एवं CGO, Intex), सुश्री रितिका आहूजा (COO, Big Boy Toyz Ltd.), सुश्री साक्षी अग्रवाल (Director, PATH Foundation) और सुश्री पूजा अरंभन (Founder, IIV Health) ने भाग लिया। चर्चा में महिला नेतृत्व, स्टार्टअप विकास, हेल्थ-टेक, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के पहले दिन स्टार्टअप पिचिंग एवं आइडिया पिचिंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें युवा उद्यमियों और विद्यार्थियों ने अपने बिजनेस आइडिया एवं स्टार्टअप मॉडल विशेषज्ञों और निवेशकों के सामने प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

दिन के समापन सत्र में श्री निपुण अग्रवाल, डायरेक्टर—PATH India Ltd. मुख्य वक्ता ने संबोधन दिया। उन्होंने व्यवसायिक सोच, नेतृत्व क्षमता और स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

यह आयोजन डॉ. संजीव अग्रवाल (माननीय कुलाधिपति—सेज विश्वविद्यालय, इंदौर एवं सीएमडी, द सेज ग्रुप) के मार्गदर्शन एवं सुश्री साक्षी बंसल (मैनेजिंग डायरेक्टर—द सेज ग्रुप) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणा से सेज विश्वविद्यालय नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 मध्य भारत के प्रमुख स्टार्टअप आयोजनों में से एक है, जो युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और उद्योग जगत से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह आयोजन विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि भविष्य में रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Created On :   19 Jun 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story