- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आसमां में छोड़े तिरंगे के तीन रंगो...
जबलपुर न्यूज: आसमां में छोड़े तिरंगे के तीन रंगो के गुब्बारे,
डिजिटल डेस्क जबलपुर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह : समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई, परेड के दौरान सभी प्लाटून ने कदम से कदम मिलाते हुए देशभक्ति का प्रदर्शन किया
खुले आसमां में तिरंगे के तीन रंग के गुब्बारे जैसे ही छोड़े सभी का नजरे आसमां
की ओर जा टिकी और चेहरे पर मुस्कान आई। ये गुब्बारे प्रतीक रहे हमारे आजादी के क्षणों को याद करने के। फिर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किया
गया और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। यह नजारा रहा पुलिस
लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का। जहां समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। श्री सिंह ने खुली सफेद जिप्सी में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के साथ परेड का निरीक्षण किया। छठवीं बटालियन के बैंड दल द्वारा प्रस्तुत
देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों पर आकर्षक और शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
महर्षि जाबालि की तपोभूमि है हमारा शहर...
लोकनिर्माण मंत्री श्री सिंह ने जिले में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि हमारा शहर महर्षि जाबालि की तपोभूमि और रानी दुर्गावती के
बलिदान की प्रतीक है। शहर अब औद्योगिक निवेश और डिजिटल गवर्नेंस के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। यातायात को सुगम बनाने सड़कों का निर्माण किया
गया है और किया जा रहा है। साथ ही रक्षा निर्माण, एग्रो-प्रोसेसिंग और रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर को राष्ट्रीय पहचान मिली है। युवाओं के कौशल
विकास, महिला सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार किया जा रहा है।
Created On :   16 Aug 2026 7:46 PM IST












