jabalpur News: यलो अलर्ट पर शहर, अब 3 दिनों तक तेज बरसेंगे बादल

यलो अलर्ट पर शहर, अब 3 दिनों तक तेज बरसेंगे बादल
अगले 24 घंटों में संभाग के अनेक जिलों में बारिश की संभावना

Jabalpur News । शहर मंगलवार को बारिश के लिहाज से यलो अलर्ट पर है तो बुधवार को आॅरेंज अलर्ट पर रहेगा। यलो अलर्ट में पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला, डिंडौरी सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इससे अगले दिन मानसून का सिस्टम और ज्यादा स्ट्राॅन्ग होकर कहीं-कहीं भारी बारिश करा सकता है। शहर में अब तक बीते मानसून में रिमझिम बारिश का दौर रहा, सावन का अहसास करते हुए बादल बरसे। सीनियर वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि जो नए सिस्टम बने हैं, उसमें अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून ज्यादा एक्टिव होगा। इसमें अभी जो बारिश का क्रम चल रहा है उसमें और इजाफा हो सकता है। शहर के आसपास अभी दक्षिण पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं।अगले 24 घंटों में संभाग के अनेक जिलों में बारिश की संभावना है।

दोनों तापमान सामान्य से कम

शहर में दोनों तरह के तापमान सामान्य से कम दर्ज िकए जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज िकया गया, यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज िकया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मानसून में ब्रेक होने के बाद ही अब आगे तापमान में बढ़त हो सकती है। पी-3

इस वजह से भारी बारिश के आसार

- बंगाल की खाड़ी में एक िनम्न दबाव का क्षेत्र।

- मानसून ट्रफ गंगा नगर से सीधी जमेशदपुर तक।

- एक चक्रवातीय परिसंचरण राजस्थान, गुजरात।

- पूर्व पश्चिमी ट्रफ दक्षिण पश्चिमी साथ में निम्न दबाव।

Created On :   1 July 2025 12:00 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story