जबलपुर न्यूज: खजरी खिरिया बाईपास पर पुराने टायरों के गोदाम में लगी आग

आधा दर्जन फायर वाहन मौके पर पहुंचे

डिजिटल डेस्क जबलपुर। खजरी खिरिया बायपास के पास बुधवार को पुराने टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय गोदाम में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने गोदाम से आग की लपटे और धुंआ निकलता देख फायर ब्रिगेड को खबर दी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के आधा दर्जन वाहन मौके पर पहुंच गए, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गोदाम का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया। बताया गया है कि गोदाम मोहम्मद कासिफ अंसारी का है। आग से गोदाम में रखे पुराने टायर जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।


Created On :   5 Aug 2026 4:19 PM IST

Tags

Next Story