Jabalpur News: पेंशन से किया जा रहा वंचित, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई

पेंशन से किया जा रहा वंचित, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई
जनसुनवाई } कलेक्ट्रेट में पहुंचे सेवानिवृत्त प्राचार्य ने लगाई न्याय की गुहार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। यहां कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के साथ ही अन्य अधिकारियों ने लोगों के आवेदन लेकर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान एक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव ने आवेदन देते हुए बताया कि वह 30 जून 2024 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय बेलखाडू से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुका है।

एक वर्ष चार माह बाद भी उसे पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हेें जानबूझकर इससे वंचित किया जा रहा है। इस आशय की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है मगर इसका निराकरण नहीं किया जा रहा है। इस जनसुनवाई में कुल 155 आवेदन आए जिनमें 52 दोबारा आए आावेदन भी शामिल हैं। इस दौरान गौशाला निर्माण, अतिक्रमण, नामांतरण, नक्शा सुधार, गुमशुदा की तलाश, सेवानिवृ़त्त पश्चात स्वत्वों के भुगतान, पात्रता पर्ची सहित अन्य आवेदन शामिल हैं।

निगम में पहुंचे 85 आवेदन

नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 85 शिकायतें पहुंचीं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिवार ने सभी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। नगर निगम जनसंपर्क विभाग के अनुसार प्राप्त शिकायतों में 8 अतिक्रमण, 13 भवन, 3 स्वास्थ्य, 2 जल, 2 आवास, 13 कॉलोनी सेल, 28 संपदा समेत अन्य विभागों की शिकायतें थीं। जनसुनवाई में निगम के अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, देवेंद्र चौहान, अंकिता जैन आदि सहित विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Created On :   5 Aug 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story