- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आरटीओ चालान के नाम से फैल रहा...
Jabalpur News: आरटीओ चालान के नाम से फैल रहा खतरनाक वायरस
डिजिटल डेस्क,जबलपुर| इन दिनों लोगों के मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से खतरनाक वायरस पहुंच रहा है, जिसे एक बड़ी समस्या और सजिश मानते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है। बताया जाता है कि आरटीओ चालान के नाम की एक संदिग्ध फाइल तेजी से भेजी जा रही है। यह वास्तव में एक मालवेयर डिलीवरी अटैक है, जिसमें हमलावर सरकारी दस्तावेजों या आरटीओ चालान के नाम का सहारा लेकर लोगों केे मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की फाइल को डाउनलोड करने से व्यक्ति के मोबाइल में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं यह व्यक्तिगत डेटा को पूरी तरह से असुरक्षित भी बना सकता है, क्योंकि यह साॅफ्टवेयर बिना किसी ओटीपी या लॉगिन के आपके फोन का कंट्राेल हैकर्स को सौंपने में सक्षम है।
इस खतरे को सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए अनजान नंबर से आए संदेशों पर भरोसा न करने की बात भी कही है। प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल खतरे से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। इससे बचने प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
Created On :   15 May 2026 3:15 PM IST












