Jabalpur News: मेडिकल की सेंट्रल लैब को एनएबीएल सर्टिफिकेट

मेडिकल की सेंट्रल लैब को एनएबीएल सर्टिफिकेट
मरीजों को अब अपनी जांच रिपोर्ट की सटीकता पर पूर्ण विश्वास होगा, क्योंकि लैब राष्ट्रीय मानकों का पालन कर रही है।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) द्वारा अधिकारिक तौर पर प्रमाणित कर दिया गया है। बुधवार को लैब को यह सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। बता दें कि सेंट्रल लैब की गुणवत्ता को परखने के लिए बीते माह चार सदस्यीय दल ने काॅलेज का दौरा किया था।

इस दौरान दल ने लैब की अत्याधुनिक मशीनों, तकनीशियनों की कार्यकुशलता, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। लैब सभी मानकों और उच्च मापदंडों पर खरी उतरी, जिसके परिणामस्वरूप इसे यह प्रमाण पत्र मिला है।

एनएबीएल प्रमाणन का सीधा लाभ यहां आने वाले हजारों मरीजों को मिलेगा। मरीजों को अब अपनी जांच रिपोर्ट की सटीकता पर पूर्ण विश्वास होगा, क्योंकि लैब राष्ट्रीय मानकों का पालन कर रही है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत सक्सेना, लैब डायरेक्टर डॉ. जयदेव सिंह, डॉ. रूचिर खरे, डॉ. रीति सेठ, डॉ. रानू तिवारी मिश्रा, डॉ. कुमकुम, वीरेंद्र तिवारी समेत विभाग के चिकित्सक और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   30 April 2026 4:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story