- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- खेत से वापस घर लौट रहे युवक की...
Jabalpur News: खेत से वापस घर लौट रहे युवक की आंखों में महिला ने झोंकी मिर्ची, साथियों ने मारी गोली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बेनीखेड़ा में अपने खेत से वापस घर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रोका। इसके बाद एक महिला ने उस पर मिर्ची का पाउडर डाल दिया वहीं उसके साथ खड़े लोगों ने पिस्टल से फायर कर पेट व गले में गंभीर चोटें पहुंचा दीं। पीड़ित को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सूखा माढ़ोताल निवासी 45 वर्षीय ठाकुरदास पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे वे आगासौद ग्राम स्थित खेत से वापस सूखा वाले अपने घर आ रहे थे, तभी ग्राम बेनीखेड़ा के पास उन्हें लुहारी निवासी वंदना काछी नामक महिला ने रोका और जमीनी विवाद पर गालियां देनी शुरू कर दीं।
इतना ही नहीं उसने मिर्ची का पाउडर डालकर जमीन पर गिरा दिया। वहीं पीछे से आए गोपाल काछी, ठाकुर प्रसाद, दीपक काछी, अर्जुन पटेल, ब्रजलाल पटेल एवं सिद्धार्थ दुबे भी आ गए। इसके बाद उन सभी ने मारपीट कर पिस्टल से फायर कर पेट एवं गले में चोटें पहुंचा दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन मकान में आकर पहले मांगे रुपए फिर किया हवाई फायर
इसी तरह मदन महल थाना में रानीपुर निवासी 31 वर्षीय सचिन सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार वे प्राॅपर्टी डीलर हैं और अपने साथी लकी मिश्रा, संतू पटेल, पियूष सोनी, आकाश उर्फ छुट्टू, गणेश यादव एवं राजेन्द्र पटेल के साथ चाचा के निर्माणाधीन मकान में बैठकर गुरुवार की रात पार्टी कर रहे थे। तभी वहां आए नयन डेहरिया, हर्ष यादव एवं श्रीकांत राय ने रुपयों की मांग की। इस पर जब मना किया गया तो उन सभी ने पिस्टल से हवाई फायर कर दहशत फैला दी।
कार में जबरन बैठा रहे थे इनकार करने पर कर दिया फायर
इसी प्रकार बरेला थाना में ग्राम परतला निवासी 28 वर्षीय मनीष पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके अनुसार वे गुरुवार की रात अपने घर के पास खड़े हुए थे, तभी वहां कार में नितिन मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ आया और बलपूर्वक कार में बैठाने का प्रयास करने लगा। मनीष और अन्य लोगों ने आरोपियों का विरोध किया, तो नितिन ने पिस्टल से मनीष की ओर फायर कर दिया।
इस दौरान मनीष तो भाग निकला लेकिन वहां खड़े ग्राम महगवां निवासी कमलेश लोधी उर्फ पंकज को सीने में गोली लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। वहीं आरोपी कार में बैठकर भाग निकले। मामला दर्ज कर आसपास रहने वाले लोगों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   11 April 2026 4:31 PM IST












