जबलपुर न्यूज: जेएनकेविवि- दूध-दही, फल और फूल बिक तो रहे लेकिन रुपए कहां जा रहे किसी को नहीं पता

हमारे संवाददाता, जबलपुर
जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र जारी कर आवासी संपरीक्षा, स्थानीय निधि कार्यालय द्वारा इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई गई है कि विश्वविद्यालय के आय के स्त्रोतों की रसीद बुक एवं संग्रहण पंजी का सत्यापन लम्बे समय से नहीं कराया जा रहा है। इससे यह पता ही नहीं चल पा रहा है िक विवि को इससे कितनी आय हुई। पत्र में इस बात की संभावना भी जताई गई है िक कहीं विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता न हो रही हो।
ऑडिट शाखा द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है िक विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभागों द्वारा रसीद बुकों एवं आनलाइन माध्यम से विभिन्न स्त्रोतों जैसे औषधि पौधों, महाविद्यालय की शिक्षा शुल्क ,विलंब शुल्क, नियमित शुल्क, गेट फीस, खाद, मृदा परीक्षण, उर्वरक, खाद्यान उपज, बीज बिक्री, डेयरी उत्पाद दूध, दही, पनीर, वर्मीकंपोस्ट, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा फीस, कृषि उपकरण बिक्री, फल तुड़ाई ठेका, खाद्य सामग्रियों के विक्रय तथा फूल-फल, सब्जियों के पौधे, बीज का विक्रय कर आय प्राप्त की जाती है । प्राप्त आय एवं संग्रहण पंजी जमा चालान का सत्यापन प्रतिदिन आवासी संपरीक्षा से कराए जाने का प्रावधान है परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिससे वित्तीय अनियमितता होने की संभावना है। पत्र में कुलसचिव को सलाह दी गई है िक विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त आय की रसीद बुकों एवं संग्रहण पंजी का प्रतिदिन सत्यापन करवाने हेतु अधीनस्थ विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करना सुनिश्चित करें।
पूर्व में जमकर हुआ था भृष्टाचार-
बताया जाता है िक पिछले दिनों विश्वविद्यालय के फार्म में जमकर भृष्टाचार हो चुका है। इसमें मनमाने तरीके से वृक्षों का कत्लेआम कराया गया था और न तो किसी से अनुमति ली गई और न ही िकसी को जानकारी दी गई। जिन वृक्षाें को कटवाना तो दूर छंटवाना भी नहीं था उन्हें भी नीचे से ही काट दिया गया और लकड़ी बेच दी गई। इस मामले में हुई जांच के बाद डॉ दीपक सिंह प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी को निलंबित किया गया और उन्हें अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय रहली जिला सागर भेजा गया जबकि डॉ यूके चंदेरिया प्रभारी प्रक्षेत्र फल अनुसंधान केन्द्र इमलिया ने जांच समिति के समक्ष लिखित में स्वीकार किया है कि उनसे त्रुटि हुई तथा यूकेलिप्टस, करधई एवं पीपल के वृक्ष उनके लिखित एवं मौखिक आदेश पर काटे गये थे। डॉ चंदेरिया वैज्ञानिक एवं तत्कालिक प्रक्षेत्र प्रभारी इमलिया प्रक्षेत्र को निलंबित कर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, खुरई जिला सागर में पदस्स्थ िकया गया।
Created On :  
