जबलपुर न्यूज: जयनगर में कचरा डंपिंग से रहवासी परेशान

डिजिटल डेस्क जबलपुर। नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद वार्ड और कमला नेहरू वार्ड में भ्रमण कर सफाई व्यवस्स्था का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और अन्य पार्षदों ने बताया कि दोनों वार्डों की सीमा से लगे जयनगर में कचरा डंपिंग प्लांट बनाए जाने से रहवासी परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस पार्षदों से चर्चा करते हुए कचरे की डंपिंग को लेकर नाराजगी जाहिर कर बताया कि इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही विवेकानंद वार्ड में निरीक्षण के दौरान जगह- जगह कचरे के ढ़ेर नजर आए। वार्ड में साफ- सफाई न होने से कचरे के ढ़ेर लग रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घर-घर कचरा उठाने वाली गाड़ियां कई दिनों तक नहीं आतीं, जिससे लोगों को घरों में कचरा जमा रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन से व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि वे अब हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।
Created On :  
