जबलपुर न्यूज: वॉलीबॉल की टीम इंतजार करती रही, अनुमति का पत्र फंस गया नेट में

वॉलीबॉल की टीम इंतजार करती रही, अनुमति का पत्र फंस गया नेट में
इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन महिला प्रतियोगिता में शामिल होने गुजराज जाना था टीम को, बड़ोदरा में शुरू हो गया टूर्नामेंट

डिजिटल डेस्क जबलपुर

वॉलीबॉल में एक टीम एक तरफ होती है और दूसरी टीम दूसरी तरफ। बीच में होती है रस्सी की जाली जिसे नेट कहते हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुंडली मारे बैठे कुछ प्राध्यापकों की मनमानी से मेहनत कर रहीं बच्चियों की अर्जी भी उस नेट में फंस गई। महिला खिलाड़ियों की हसरतों को आज उस समय झटका लगा जब पता चला कि उन्हंे इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति ही नहीं है, क्योंिक कोच और अटेंडर ने मना कर दिया है। बच्चियां विवि में फूट-फूटकर रो रहीं थीं और खेल के नाम पर सरकारी नौकरी पाने वाले एसी रूम में बैठकर अगले वेतनमान पर चर्चा कर रहे थे।

बताया जाता है िक उच्च शिक्षा के अंतर्गत होने वाली खेल प्रतियोगिता में पहले इंटर कॉलेज और फिर संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का अयोजन िकया गया था। इसके बाद वॉलीबॉल टीम का चयन हुआ जिसे अंतर-विश्वविद्यालय वेस्ट जोन महिला वालीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने 16 नवम्बर को बड़ोदरा गुजरात जाना था। इसके लिए 14 सदस्यीय टीम बनी जिसमें 3 सदस्यों को स्टेंडबाय भी रखा

गया। टीम को सोमवार की सुबह तक भी जब जाने की अनुमति और कोच, अटेंडर की जानकारी नहीं िमली तो कुछ खिलाड़ी विश्वविद्यालय पहंुचीं और अधिकारियों से मुलाकात की तो पता चला कि कोच और अटेंडर ने जाने से मना कर िदया है। ऐसे में टीम को अकेले नहीं भेजा जा सकता है।

छात्र पहंुचे समर्थन में-

इसकी जानकारी जब महाकौशल विधि छात्र संघ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी मिली तो वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहंुचे और अधिकारियाें से चर्चा की लेकिन कोई बात नहीं बनी। छात्रों ने कहा िक यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि जिन होनहार खिलाड़ियों ने दिन-रात पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा के दम पर विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई, आज वे प्रशासन की आंतरिक अव्यवस्था और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की भेंट चढ़ रहे हैं। कोच और मैनेजर के मना करने पर वैकल्पिक व्यवस्था न करना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

सामान्य कपड़ों में सागर गई टीम-

बताया जाता है िक खेल और खिलाड़ियों के मामले में विश्वविद्यालय का रवैया इतना घटिया है िक पिछले दिनों वेस्ट जोन गेम खेलने सागर गई टीम के सदस्याें को ट्रेक सूट ही नहीं दिया गया। वे जबलपुर का झंडा थामे सामान्य कपड़ों में रवाना हुए। कुछ प्राध्यापकों का कहना है िक वे इसलिए टीम के साथ नहीं जाते हैं क्यांेकि पहले उन्हें ही रुपए खर्च करने पड़ते हैं, विवि के अधिकारी बिल पास करते समय चढ़ोत्तरी की डिमांड करते हैं। उन अधिकारियों को ऐसा लगता है जैसे वे जेब से पैसा दे रहे हों। बिल पास करने में अड़चनें लगाते हैं।


Created On :  

Tags

Next Story