Jabalpur news: पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की वारदात :युवक की मौत

पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की वारदात :युवक की मौत
हनुमानताल इलाके मैं चार आरोपियों ने की वारदात

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

हनुमानताल थाना क्षेत्र के चार खम्बा इलाके में रविवार रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां चार बदमाशों ने 17 वर्षीय किशोर नौशाद पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात चार खम्बा इलाके में किशोर नौशाद पर चार आरोपियों ने चाकू से हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल नौशाद को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोर की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Created On :  

Tags

Next Story