कोतमा न्यूज: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, 3 गंभीर घायल

डिजिटल डेस्क कोतमा ।थाना अंतर्गत खोडरी गांव के जर्राटोला पंचायत स्थित आरोग्यधाम अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे
दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायलों को एंबुलेंस के इंतज़ार मे 3 घंटे तक तड़पने के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। बेरहम सिस्टम लापरवाही से ज्योति सिंह 28 वर्ष, बेटा रितिक सिंह 7 वर्ष एवं अंतराज सिंह 30 वर्ष को एंबुलेंस के इंतज़ार में 3 घंटे तक अस्पताल में तड़फना पड़ा। लगभग 1 बजे भर्ती होने के बाद शाम 4 बजे एम्बुलेंस आने के बाद पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। तीनों के सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, छतई गांव निवासी खुमान सिंह 34 वर्ष अपनी पत्नी ज्योति अगरिया 30 साल के साथ 3 बच्चों जिनमें 2 स्वयं एवं एक रिश्तेदार का बेटा अंश ढाई साल के साथ पिपरटोला थाना झीकबिजुरी जिला शहडोल से अपने गांव किसानी कार्य करने छतई लौट रहे थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर निमहा गांव निवासी दो सगे भाई हीरा सिंह और अंतराज सिंह गोंड़ सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। और दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य सड़क पर घटना के बाद 3 शव देखकर चीख पुकार के साथ ही अफरातफरी मच गई।
हादसे में खुमान सिंह उसके छोटे बेटे ऋषि सिंह 4 साल और हीरासिंह गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में खुमान सिंह की पत्नी ज्योति अगरिया, बेटा रितिक 7 और अंतराज सिंह गोंड़ घायल हो गए। जबकि ढाई साल के मासूम अंश को खरोच भी नहीं आई। सूचना मिलते ही एसडीओपी आरती शाक्य, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल पुलिस टीम के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचे। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
एसपी अंकित सोनी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एक बच्चे को छोड़कर अन्य तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वे फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :  
