एसीबी की कार्रवाई: रेणापुर पंचायत समिति का तकनीकी सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रेणापुर पंचायत समिति का तकनीकी सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
  • सिंचन कुएं के बिल भुगतान के लिए मांगी थी घूस
  • रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया
  • पंचायत समिति रेणापुर में कार्यरत एक तकनीकी सहायक पर गाज

Latur News. भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति रेणापुर में कार्यरत एक तकनीकी सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई सोमवार (15 जून) को रेणापुर तहसील के तलणी परिसर में की गई।

जानकारी के अनुसार, धवेली पोस्ट तळणी निवासी 46 वर्षीय शिकायतकर्ता के चचेरे भाई की सय्यदपूर स्थित कृषि भूमि में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के अंतर्गत सिंचन कुएं का निर्माण वर्ष 2024 में पूरा हुआ था। कुएं के निर्माण का बिल जारी कराने और पूर्णता प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले आरोपी अधिकारी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लातूर एसीबी ने 15 जून को शिकायत की जांच की।

जांच के दौरान आरोपी द्वारा पंचों की उपस्थिति में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और तळणी स्थित मारोती मंदिर के पीछे सड़क पर आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौस पाशा चांद शेख के रूप में हुई है, जो पंचायत समिति रेणापुर में तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत है।

तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच और आवश्यकता पड़ने पर जब्ती की प्रक्रिया रखी गई है।

आरोपी के घर की तलाशी भी जारी है। इस मामले में चाकूर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पोलीस उप अधीक्षक चंद्रकांत माली ने किया, जब्कि आगे की जांच पोलीस निरीक्षक रसूल तांबोली कर रहे है।

Created On :   16 Jun 2026 6:57 PM IST

Tags

Next Story