- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- मिलावट का बड़ा भंडाफोड़, 14 सौ किलो...
डेयरी पर छापा: मिलावट का बड़ा भंडाफोड़, 14 सौ किलो केमिकल पाउडर जब्त, साढ़े 7 हजार लीटर संदिग्ध दूध नष्ट

Latur News. जिले के किल्लारी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दूध में मिलावट के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। नीलकंठेश्वर दूध संकलन एवं शीतकरण केंद्र पर छापेमारी के दौरान 1,425 किलोग्राम रासायनिक पाउडर जब्त किया गया। इसके अलावा 7,500 लीटर संदिग्ध दूध के नमूने लेकर शेष दूध नष्ट कर दिया गया।
यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंडे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान करीब 5.03 लाख रुपये का मुद्देमाल भी जब्त किया गया।
यह भी पढ़े -चाकूर में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, बकरियों के लिए चारा तोड़ते समय हादसा, कमाऊ पूत की गई जान
इस मामले में व्यंकट शिवाजी माने, विजय माणिक रुबदे, भाऊराव सुग्रीव भोसले तथा राकेश रतनलाल पारीक के खिलाफ किल्लारी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा शिवाजीराव शिंदे ने दर्ज कराई है।
मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मरडे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Created On :   8 July 2026 7:43 PM IST












