- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- दो मासूम बच्चे हुए लापता एक का...
सनसनीखेज मामला: दो मासूम बच्चे हुए लापता एक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Latur News. जिले के चाकूर थाना क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले ने और गंभीर रूप तब ले लिया जब लापता बच्चों में से एक मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
बच्चे सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटने से चाकुर में अफरातफरी मची प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाकूर के जुने महादेव मंदिर गली क्षेत्र निवासी साइचरण दिनेश स्वामी उम्र 10 वर्ष देवंश मंगेश स्वामी उम्र 7 वर्ष रविवार सुबह करीब 7 बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे चाकूर पुलिस थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बालाजी भंडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आसपास के इलाके, खेत, सुनसान जगहों और सड़कों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं।
यह भी पढ़े -लातूर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर - कारणों की जांच शुरू
तलाशी के दौरान मिला मासूम का शव
दोपहर करीब 2:10 बजे सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया। इसी दौरान चाकूर-उजलंब रोड के पास नरेंद्र मनमथ आप्पा शेटे के पुराने घर के समीप एक खाली स्थान पर देवंश मंगेश स्वामी इस बच्चे का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए सरकारी अस्पताल, चाकूर भेज दिया। मौत के असली कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे अपर पुलिस अधीक्षक मंगेश चव्हाण उपविभागीय पुलिस अधिकारी चौधर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच को तेजी देने के निर्देश दिए।
पुलिस चार विशेष टीमें, हर एंगल से जांच सुरु
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के लिए कुल 4 विशेष टीमें गठित की है।स्थानीय अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया गया है। एक अलग विशेष टीम उपविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही है।
यह भी पढ़े -पैसे के विवाद में खौफनाक वारदात, रेज़र ब्लेड से युवक पर हमला - गला काटने की कोशिश, हालत गंभीर
फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्क्वॉड की ली मदद दूसरे बच्चे की तलाश जारी, जांच में फॉरेन्सिक एक्सपर्ट
डॉग स्क्वॉड की सहायता ली जा रही है, ताकि हर संभव सबूत जुटाकर सच्चाई तक पहुंचा जा सके। लापता दूसरे बच्चे साइचरण स्वामी उम्र 10 वर्ष की तलाश के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में सघन अभियान छेड़ रखा है। आसपास के गांव, रास्ते, खेत और सुनसान इलाकों में लगातार तलाशी जारी है।
पुलिस ने की सख्त अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कोई भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जांच में पूरा सहयोग करें। घटना के बाद चाकूर और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यह मामला बेहद संवेदनशील है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दूसरे बच्चे की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Created On :   19 April 2026 7:51 PM IST












