- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में क्रम...
विवाद: गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में क्रम को लेकर विवाद, पूर्व पंचायत समिति उपसभापति की मौत से मालेगांव में तनाव

- शोभायात्रा में पहला क्रम देने को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, धक्का-मुक्की और हाथापाई का आरोप
- तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान शिवाजी बकाल (55) की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
- परिजनों और गणेश मंडल कार्यकर्ताओं ने शव एंबुलेंस के साथ थाने के सामने दिया धरना, चार बैंड की गाड़ियां जब्त
डिजिटल डेस्क, मालेगांव. गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में गणेश मंडल को पहला क्रम देने को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व पंचायत समिति उपसभापति शिवाजी जनार्दन बकाल (55) की मौत से मालेगांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना बुधवार 26 सितंबर की शाम करीब 5.30 बजे तिवली बस स्टैंड के सामने हुई। शिकायत के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान पहले क्रम को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई तथा जानबूझकर धक्का लगने की स्थिति में ट्रैक्टर चलाया गया। परिजनों के अनुसार, शिवाजी बकाल को पहले से ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारी थी। विवाद के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाना कोई जुल्म नहीं, मालेगांव नगरपालिका ने बहादुरी का काम किया मौलाना शहाबुद्दीन
घटना के बाद रात करीब 9 बजे परिजनों और गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने शव वाली एंबुलेंस के साथ शिरपुर थाने के सामने धरना दिया। मामला दर्ज होने के बाद ही शव ले जाने की मांग की गई। इससे थाने के बाहर तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद 27 सितंबर की सुबह शिवाजी बकाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
दीपक शिवाजी बकाल की शिकायत पर शिरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार बैंड की गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस निरीक्षक भारद्वाज के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कर्णाजील तायडे कर रहे हैं
Created On :   27 Sept 2026 9:03 PM IST












