- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- जंगल से लौट रहे युवक पर भालू का...
मंडला न्यूज: जंगल से लौट रहे युवक पर भालू का हमला

डिजिटल डेस्क मंडला |मंडला जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत वन ग्राम सैदा में जंगल से लौट रहे एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में जारी है।
जानकारी के अनुसार, वन ग्राम सैदा निवासी ब्रज बहादुर उईके जंगल से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की बांह पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन घायल को बस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन ग्राम सैदा के आसपास भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Created On :   23 July 2026 7:04 PM IST












