मंडला न्यूज: 48 घंटो से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश, नदी-नाले उफनाए

48 घंटो से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश, नदी-नाले उफनाए
नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, छोटे रपटा पुल के ऊपर से पानी, किसानों को फायदा

डिजिटल न्यूज, मंडला। जिले में पिछले 48 घंटो से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। जिसके चलते अब नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदा का जलस्तर बढऩे से छोटे रपटा पुल से पानी बह रहा है। नर्मदा का वाटर लेवल समुद्र तल से 436.200 मीटर पहुंच गया है। इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। अब धान की फसल के लिए खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचा है और जो धान का रोपा शेष रह गया है, किसान तेजी से नर्सरी लगा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 47.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश को असर अब दिखने लगा है। बंजर, बुढनेर, सुरपन, हालोन समेत तमाम नर्मदा की सहायक नदियों को जलस्तर बढ़ गया है। जिससे नर्मदा के जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को शाम 3 बजे नर्मदा का जलस्तर समुद्र तल से 436.0 मीटर पर पहुंच गया था। जिससे नर्मदा के छोटे रपटा पुल से पानी बह रहा है। वहीं लगातार जलस्तर में इजाफा हो रहा है। नर्मदा का वार्निंग लेवल 437.00 मीटर है। वहीं 438.0 मीटर नर्मदा का वाटर लेवल खतरे के निशान तक पहुंच जाता है।


Created On :   22 July 2026 4:35 PM IST

Tags

Next Story