- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- उपसंचालक कृषि ने किया औचक...
Mandla news: उपसंचालक कृषि ने किया औचक निरीक्षण

डिजिटल न्यूज़ मण्डला-
उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया द्वारा कृषि विभाग, बीजाडांडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं, बीज भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों एवं मैदानी अमले के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपसंचालक झारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बीज वितरण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन पंजीयन , किसानों को बीज उपयोग संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अन्य जैविक आदानों के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि होती है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए।
Created On :   24 July 2026 2:52 PM IST












