फैसला: गोसेवा आयोग में 16 पदभर्ती को मंजूरी, 55 साल के घरेलू कामगारों को मिलेगा 10 हजार रुपए

गोसेवा आयोग में 16 पदभर्ती को मंजूरी, 55 साल के घरेलू कामगारों को मिलेगा 10 हजार रुपए
  • राज्य में 55 साल के घरेलू कामगारों को 10 हजार रुपए मिलेगा
  • गोसेवा आयोग में 16 पदों को भरने की मंजूरी मिली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के आस्थापना के 16 पदों को भरने के लिए मंजूर दिया है। इससे राज्य में गोसेवा आयोग का कामकाज जल्द शुरू हो सकेगा। बुधवार को राज्य के पशुसंवर्धन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इससे गोसेवा आयोग के 16 पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। जिसमें से सरकार के स्तर पर नियमति 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जबकि 8 पदों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरा जाएगा। गोसेवा आयोग में सहआयुक्त पशुसंवर्धन, पशुधन विकास अधिकारी (समूह-ए), प्रशासन अधिकारी (समूह-ब) निजी सहायक, लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक समेत अन्य पदों को भरा जाएगा। राज्य के पशुसंवर्धन आयुक्त को पद भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे पहले सरकार ने 7 जुलाई 2023 को गोसेवा आयोग गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी किया था।

55 साल के घरेलू कामगारों को 10 हजार रुपए मिलेगा

महाराष्ट्र घरेलू कामगार कल्याण मंडल की ओर से 55 साल की आयु पूरा करने वाले पंजीकृत घरेलू कामगारों को सम्मान निधि के रूप में 10 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। बुधवार को राज्य के श्रम विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। राज्य में साल 2022 से घरेलू कामगारों का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊंचा करने के लिए संशोधित सम्मान धन योजना लागू है। इसके तहत सरकार ने बीते 31 दिसंबर को 55 साल की आयु पूरा करने वाले पात्र घरेलू कामगारों को बैंक खाते में डीबीटी के जरिए 10 हजार रुपए उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। लेकिन जिन लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहले मिल चुका है। ऐसे लोग दोबारा कामगार सम्मान धन योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। महाराष्ट्र घरेलू कामगार कल्याण मंडल को प्रत्येक जिले की मांग के अनुसार निधि हस्तांतरित करना पड़ेगा। घरेलू कामकारों को जल्द निधि उपलब्ध कराने के लिए श्रम आयुक्त कार्यालय को क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को निधि उपलब्ध करानी होगी। राज्य में साल 2011 से महाराष्ट्र घरेलू कामगार कल्याण मंडल अधिनियम लागू है। इसके तहत 18 से 60 साल के आयु वर्ग के घरेलू कामगारों का मंडल के माध्यम से पंजीयन किया जाता है।

Created On :   6 March 2024 3:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story