निशाना: कांग्रेस सिर्फ इतिहास में रह जाएगी, निकलने के बाद संजय निरुपम का पलटवार

कांग्रेस सिर्फ इतिहास में रह जाएगी, निकलने के बाद संजय निरुपम का पलटवार
  • 5 पावर सेंटर में फंसी हुई है कांग्रेस
  • कांग्रेस से निकलने के बाद संजय निरुपम का निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस से निकाले जाने के एक दिन बाद पूर्व सांसद संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरुपम ने कहा कि मुझे कांग्रेस ने पार्टी से नहीं निकाला बल्कि मैंने पहले ही खुद इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय पांच पावर सेंटर के जंजाल में फंसी हुई है, जो पार्टी को दिन प्रतिदिन गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। निरुपम ने कहा कि वह इस लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। वे अपनी अगली भूमिका का 9 अप्रैल को ऐलान करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत जय श्री राम के नारे के साथ करते हुए निरुपम ने दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ इतिहास में रह जाएगी। महाविकास आघाडी के दोनों दल कांग्रेस को दबाने में जुटे हुए हैं। दरअसल निरुपम कांग्रेस से मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने जा रहे थे, लेकिन शिवसेना (उद्धव) ने वहां से अमोल कीर्तिकर को चुनाव मैदान में उतार दिया।

जिसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। निरूपम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बिखरी हुई पार्टी है। जिसके पांच पावर सेंटर हैं। इस पावर सेंटर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल आपस में एक दूसरे से टकराते रहते हैं।

निरुपम का क्या है भविष्य?

संजय निरुपम ने कुछ दिनों पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण से मुलाकात की थी। इसके बाद उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कई घंटे तक बातचीत की। दरअसल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। ऐसे में निरुपम शिंदे गुट की उस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस ने निरुपम पर पार्टी विरोधी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Created On :   4 April 2024 2:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story