लोक रण: मंहगाई की ऐसी की तैसी, हम भी लड़ेंगे चुनाव, साल दर साल बढ़ रही है इनकी संख्या

मंहगाई की ऐसी की तैसी, हम भी लड़ेंगे चुनाव, साल दर साल बढ़ रही है इनकी संख्या
  • गडचिरोली-चिमूर में दोगुना प्रत्याशी
  • रामटेक सीट पर सबसे अधिक उम्मीदवार, नागपुर सीट पर हुए कम

डिजिटल डेस्क, मुंबई, अमित कुमार। देश में बढ़ती महंगाई के कारण लगातार बढ़ रहे चुनावी खर्च के बीच महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वालों का हौंसला बुलंद नजर आ रहा है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें विदर्भ अंचल की रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर और चंद्रपुर सीट का समावेश है। इन पांच सीटों पर कुल 97 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन पांचों सीटों पर 78 प्रत्याशी उतरे थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तलुना में साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवार अधिक मैदान में उतरे हैं। पांच सीटों पर 78 प्रत्याशियों में से 39 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। यानी पहले चरण लगभग 40 प्रतिशत उम्मीदवार निर्दलीय भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि साल 2019 में 31 निर्दलियों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था।

रामटेक सीट पर सबसे अधिक उम्मीदवार, नागपुर सीट पर हुए कम

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनाव में रामटेक सीट पर सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में रामेटक सीट पर 16 प्रत्याशी उतरे थे। जबकि नागपुर सीट बीते लोकसभा चुनाव के 30 उम्मीदवारों की तुलना में अबकी बार 26 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव भंडारा-गोंदिया सीट पर 14 उम्मीदवार लड़े थे। जबकि इस बार के चुनाव में भंडारा-गोंदिया सीट पर 18 उम्मीदवार उतरे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर 13 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया था। जबकि इस बार चंद्रपुर सीट पर 15 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।

शिवसेना और राकांपा दोनों दलों में हुई टूट के बाद महाराष्ट्र में बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति के बीच चुनाव हो रहा है। इससे सत्तारूढ़ महायुति और विपक्ष के महाविकास आघाड़ी गठबंधन के दलों के नेताओं में टिकट नहीं मिलने के कारण इच्छुकों की नाराजगी देखी जा रही है। इस कारण रामटेक सीट पर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज किशोर गजभिये समेत कई बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण की पांच सीटों पर भाजपा तथा शिवसेना (शिंदे) और कांग्रेस के बीच सीधे टक्कर होगी। सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। जबकि एक सीट शिवसेना (शिंदे) लड़ रही है। विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

गडचिरोली-चिमूर में दोगुना प्रत्याशी

गडचिरोली- चिमूर सीट पर चुनाव लड़ने उम्मीदवारों की संख्या दोगुनी हो गई है। साल 2019 में गडचिरोली-चिमूर सीट पर 5 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। जबकि इस बार 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

किस सीट पर कितने उम्मीदवार बचे

सीट साल 2019 साल 2024

रामटेक 16 28

नागपुर 30 26

भंडारा-गोंदिया 14 18

गडचिरोली-चिमूर 5 10

चंद्रपुर 13 15

कुल 78 97


निर्दलीय उम्मीदवारों की स्थिति

सीट 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार

रामटेक 6 12

नागपुर 13 10

भंडारा-गोंदिया 8 11

गडचिरोली-चिमूर 0 3

चंद्रपुर 4 3

कुल 31 39


पांच सीटों पर ऐसे बढ़ रहे वोटर

सीट का नाम

2014 में मतदाताओं की संख्या

2019 में मतदाताओं की संख्या

2024 में मतदाताओं की संख्या

रामटेक

16,77,266

19,22,764

20,49,085

नागपुर

19,00,784

21,61,096

22,23,281

भंडारा-गोंदिया

16,55,852

18,11,556

18,27,188

गडचिरोली –चिमूर

14,68,437

15,81,366

16,17,207

चंद्रपुर

17,53,690

19,10,188

18,37,906

आयु वर्गवार मतदाताओं की स्थिति

सीट का नाम

18-19

20-29

30-39

40-49

50-79

80 +

रामटेक

31,725

3,83,276

4,90,339

4,76,971

6,20,361

46,413

नागपुर

29,910

3,37,961

5,06,372

5,07,640

7,70,700

70,698

भंडारा-गोंदिया

31,353

3,66,570

3,99,115

3,98,749

5,93,132

38,269

गडचिरोली -चिमूर

24,026

3,28,735

3,56,921

3,48,585

5,25,381

33,559

चंद्रपुर

24,443

3,42,787

4,25,829

4,20,965

5,86,402

37,480



Created On :   10 April 2024 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story