बड़ा कदम: महाराष्ट्र-दक्षिण कोरिया साझेदारी से कौशल विकास को बल मिलेगा, मुख्यमंत्री बोले - युवाओं को मिल सकेगा वैश्विक स्तर पर मौका

महाराष्ट्र-दक्षिण कोरिया साझेदारी से कौशल विकास को बल मिलेगा, मुख्यमंत्री बोले - युवाओं को मिल सकेगा वैश्विक स्तर पर मौका
  • तीन करार से राज्य के युवाओं को मिल सकेगा वैश्विक स्तर पर मौके
  • महाराष्ट्र-दक्षिण कोरिया साझेदारी से होगा लाभ

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र-दक्षिण कोरिया साझेदारी से कौशल विकास को नया बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने नए युग के उद्योग, व्यवसाय और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। गुरुवार को सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के अंतर्गत व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय तथा दक्षिण कोरिया के कोरिया पॉलिटेक्निक, महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास संस्था और दक्षिण कोरिया के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर लाइफलॉन्ग एजुकेशन, रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय और दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित संस्थाओं की दो शाखाओं के बीच कुल तीन सामंजस्य समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और दक्षिण कोरिया के बीच हुए सहयोग समझौतों से कोरिया की उत्कृष्ट कौशल प्रणाली और उन्नत तकनीक भारत में आएगी। भारत लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। इस वर्ग की नवाचार क्षमता को मानव संसाधन में परिवर्तित करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। राज्य की अर्थव्यवस्था वर्तमान में 660 अरब डॉलर की है। इसको जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Created On :   21 May 2026 10:13 PM IST

Tags

Next Story