मांग पत्र सौंपा: मराठी राष्ट्रीय संघ ने नितिन गडकरी से की मांग, वार्षिक टोल मुक्त यात्रा योजना की अवधि बढ़ाए सरकार

New Delhi News. मराठी राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष आनंद रेखी ने गुरुवार को यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में रेखी ने कहा कि वर्तमान में देश में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों तथा बढ़ती कठिनाइयों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से केवल आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने तथा निजी वाहनों का कम उपयोग करने का आह्वान किया है। वर्तमान परिस्थिति कब तक बनी रहेंगी, यह निश्चित रूप से कहना कठिन है, जिससे नागरिकों में चिंता का वातावरण बना हुआ है। ऐसी स्थिति में “वार्षिक टोल मुक्त यात्रा योजना” जनता के लिए और अधिक उपयोगी एवं राहतकारी सिद्ध हो सकती है।
रेखी ने गडकरी से कहा कि 15 अगस्त 2025 को देश के वाहन चालकों के लिए शुरू की गई “3000 रुपए जमा कर एक वर्ष तक देशभर में टोल मुक्त यात्रा” योजना अत्यंत जनहितकारी एवं राहत प्रदान करने वाली साबित हुई है। इस योजना से आम नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों तथा वाहन चालकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिला है और देशभर में इस पहल का स्वागत किया गया है। ऐसे में इस योजना को कम से कम एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि प्रदान की जाए, जिससे देश के आम नागरिकों को आर्थिक राहत एवं यात्रा में सुविधा प्राप्त हो सके।
Created On :   21 May 2026 9:36 PM IST








