Ebola Health Advisory: इबोला के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर भारत सरकार, जारी की एडवाइजरी, एयरपोर्ट्स पर बढ़ाई निगरानी

इबोला के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर भारत सरकार, जारी की एडवाइजरी, एयरपोर्ट्स पर बढ़ाई निगरानी
इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। यह उन यात्रियों के लिए लिए है जो कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान से भारत आ रहे हैं या फिर वहां से ट्रांजिट होकर गुजर रहे हैं।

गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशायल (DGHS) की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, यदि किसी यात्री में बुखार, उल्टी, सिरदर्द, दस्त या फिर असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखते हैं तो उन्हें फौरन एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के खून या उसके शरीर के संपर्क में आए लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जानें क्या है एडवाइजरी में?

हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि यात्रा के तीन हफ्ते के अंदर किसी व्यक्ति में इबोला जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत ही मेडिकल जांच करानी होगी। इसके साथ ही मेडिकल ऑफिसर्स को अपनी ट्रेविल हिस्ट्री के बारे में जानकारी देनी होगी।

वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।

WHO ने घोषित की ग्लोबल इमरजेंसी

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इबोला को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी वह उसे लेकर लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। संगठन के मुताबिक इबोला का नया स्ट्रेन बुंडीबुग्यो जितनी तेजी में फैल रहा है, उससे इसके ज्यादा नुकसान करने की संभावना जताई गई है।

अफ्रीका का कांगो शहर, जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, वहां अभी तक इसकी चपेट में 500 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इसमें से 134 की मौत हो चुकी है। बता दें कि अभी तक बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के लिए कोई वैक्सीन या दवा का निर्माण नहीं हो पाया है।

Created On :   21 May 2026 6:37 PM IST

Tags

Next Story