Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट हुआ बैन, सीजेआई के बयान पर संगठन हुआ था शुरू

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट हुआ बैन, सीजेआई के बयान पर संगठन हुआ था शुरू
कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। इस अकाउंट पर लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे थे। ये पूरा मामला सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद ही शुरू हुआ था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। इस पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीजेपी के अकाउंट बैन करने की जानकारी दी है। सीजेपी के लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस अकाउंट ने उनको भी पीछे छोड़ दिया है। मात्र 6 दिन में ही लगभग 10 मिलियन फॉलोअर्स की फौज इकट्ठा कर ली है।

वहीं, एक्स अकाउंट पर 12 बजे तक पार्टी के लगभग 2 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन इसके बाद अब अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है।

अभिजीत दीपके ने दी जानकारी

अभिजीत दीपके ने अपने अकाउंट से पेज बैन का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि जैसा सोचा था, वैसा ही हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है।

अभिजीत दीपके ने बनाई थी पार्टी

15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई की थी। सुनवाई में उन्होंने युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी। उन्होंने कहा था 'कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं… नौकरी नहीं मिलती तो मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सब पर हमला करने लगते हैं।' इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी थी लेकिन तब तक इंटरनेट पर बहस शुरू हो चुकी थी। इसी दौरान अभिजीत दीपके ने बोला कि 'अगर सभी कॉकरोच एकसाथ आ जाएं तो?' इसके बाद अभिजीत दीपके ने वेबसाइट और फॉर्म बनाकर लोगों को जोड़ना सुरू कर दिया। इससे देखते ही देखते करोड़ों लोग जुड़ गए।

यह भी पढ़े -गोदरेज एग्रोवेट ने मध्य प्रदेश में मक्का किसानों के लिए लॉन्च किए दो नए प्रॉडक्ट - 'अशिताका' और ' टकाई'

पार्टी ने जारी किया मेनिफेस्टो

इस पेज को मजाक से ही शुरू किया गया था लेकिन धीरे-धीरे इस पर गंभीर मुद्दे भी उठने लगे। पार्टी के नाम पर जो बातें सामने आईं, उनमें पेपर लीक, बेरोजगारी, राजनीति में दल-बदल, महिलाओं की भागीदारी और न्याय व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल थे। इनके मेनिफेस्टो में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई, वो भी मौजूदा सीटों पर। साथ ही पार्टी बदलने वाले नेताओं पर लंबे समय तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को भी सोशल मीडिया पर लगातार उठाया जाने लगा।

पार्टी की सदस्यता के लिए एलिजिबिलिटी

पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए खास तौर पर 4 योग्यताएं जरूर होने चाहिए। जिसमें पहली बेरोजगारी, दूसरी आलसी होना या पड़े रहना, तीसरा ऑनलाइन रहने की लत होना और आखिरी में प्रोफेशनली अपनी भड़ास निकालनी आती हो।

यह भी पढ़े -नॉर्वे के प्रधानमंत्री, किंग-क्वीन और क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने दी खास भेंट, हर उपहार में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Created On :   21 May 2026 1:11 PM IST

Tags

Next Story