Tamil Nadu Cabinet: CM विजय के मंत्रिमंडल में फेरबदल, 23 नए मंत्रियों कैबिनेट में किया शामिल, कांग्रेस को क्या मिला?

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु की विजय सरकार के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपने मंत्रिमंडल में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया है। इसको लेकर लोक भवन की तरफ जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन सिफारिशों को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और सीएम विजय ने बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार शपथ के बीच कांग्रेस मंत्री करने लगे जय जयकार, राज्यपाल ने दोबारा कराई प्रक्रिया
CM के पास इन विभागों की जिम्मेदारी
इन बदलावों के मुख्यमंत्री के पास लोक प्रशासन, गृह, पुलिस, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, नगर प्रशासन और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी है। इनके अलावा उनके पास विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋण राहत की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।
किस मंत्री के पास कौन सा विभाग?
मुख्यमंत्री के अलावा दूसरे मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। एन आनंद का विभाग बदलकर अब ग्रामीण विकास, पंचायत, सिंचाई और लघु सिंचाई परियोजनाएं को मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा मंत्री आर निर्मल कुमार को बिजली, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, कानून, न्यायालय, जेल, चुनाव और पासपोर्ट से जुड़े विभाग दिए गए हैं।
इन मंत्रियों को सौंपी ये जिम्मेदारी
इन बदलावों में के. ए. सेंगोत्तैयन का नाम भी शामिल है, उन्हें राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्यपाल ने जिन 23 मंत्रियों के विभागों में बदलाव की मंजूरी दी है। उनमें श्रीनाथ को मत्स्य पालन, कमाली एस. को पशुपालन, सी. विजयलक्ष्मी को दुग्ध और डेयरी विकास और आर. वी. रंजीतकुमार को वन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके साथ विनोद को कृषि और किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है। वहीं, राजीव प्रर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार संभालेंगे।
यह भी पढ़े -CM विजय की सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हॉर्स ट्रेडिंग और भ्रष्टाचार के लगे आरोप
कांग्रेस मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
- बी. राजकुमार के पास आवास और शहरी विकास विभाग।
- वी. गांधीराज को सहकारिता विभाग दिया है।
- मथन राजा पी.- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- जगदीश्वरी के. को समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण का मंत्री बनाया गया है।
- एम. विजय बालाजी को हथकरघा और वस्त्र का मंत्री पद दिया गया।
- लोगेश तमिलसेल्वन डी. के पास वाणिज्यिक कर और पंजीकरण का विभाग है।
- विजय तमिलन पार्थिबन ए. को परिवहन और रमेश को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग संभालेंगे।
- कुमार आर. को नवगठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग दिया गया है।
- थेन्नारासु के. को अनिवासी तमिल कल्याण विभाग संभालेंगे।
- वी. संपत कुमार को पिछड़ा वर्ग कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।
- मोहम्मद फरवास जे. को श्रम कल्याण और कौशल विकास
- डी. सरथकुमार को मानव संसाधन प्रबंधन विभाग
- एन. मैरी विल्सन को वित्त, योजना और विकास विभाग
- विघ्नेश के. को निषेध और आबकारी विभाग
- राजेश कुमार एस. को पर्यटन विभाग सौंपा है।- कांग्रेस विधायक
- पी. विश्वनाथन- उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे।- कांग्रेस विधायक
Created On :   21 May 2026 6:58 PM IST













