Falta Election 2026: बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग हुई खत्म, 5 बजे तक हुआ 86.1 फीसदी मतदान, 24 को आएगा रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पं. बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया है। आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे से लेकर 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 285 पोलिंग बूथ पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक 86.11 फीसदी मतदान हुआ। अभी फाइनल आंकड़ा आना बाकी है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हुई वोटिंग रद्द, 21 मई को होंगे मतदान, इस तारीख को आएंगे नतीजे
इस वजह से हुआ पुनर्मतदान
पं. बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। लेकिन मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। चुनाव की घोषणा 24 मई को होगी।
यह भी पढ़े -मदरसों में 'वंदे मातरम' की अनिवार्यता से बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होगी विनोद बंसल
टीएमसी और बीजेपी के बीच मुकाबला
फालता सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं और बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा हैं। हालांकि वोटिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया था। लेकिन, उनके द्वारा यह लिखित में न दिए जाने की वजह से ईवीएम पर उनका नाम और पार्टी चिन्ह मौजूद रहा। यानि आज जो वोट पड़ेंगे वो उन्हें ही मिलेंगे। वहीं, मतदान के दिन यानि आज वो कहीं नजर नहीं आए। उनके घर और कार्यालय के दरवाजे पर ताला लटका मिला।
बता दें कि फालता को टीएमसी का गढ़ माना जाता है। पार्टी पिछले तीन चुनाव से यहां बंपर जीत हासिल करती आई है। बीजेपी अभी तक यहां नहीं जीती है, लेकिन इस बार पार्टी इतिहास बदलने का दावा कर रही है।
Created On :   21 May 2026 7:26 PM IST












