Piyush Goya: राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर पीयूष गोयल की आई प्रतिक्रिया, जनता बार-बार उन्हें नकार रही

राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर पीयूष गोयल की आई प्रतिक्रिया, जनता बार-बार उन्हें नकार रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार (21 मई) को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता के बयान और उनके भाषण हताशा को दर्शाते हैं। जनता बार-बार उन्हें नकार रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया को पीएम मोदी पर भरोसा है, दूसरी तरफ नकारात्मक सोच रखने वाले राहुल गांधी अपने बयानों और भाषणों में बार-बार अपना यही स्वभाव और चरित्र दिखा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

पियूष गोयल ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि भारत की जनता उन्हें बार-बार नकार रही है। जिस तरह से वह पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी हताशा साफ दिख रही है। राहुल गांधी की ओर से राजनीतिक हमलों में "देशद्रोह" शब्द के प्रयोग पर सवाल उठाते हुए गोयल ने तुरंत कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया।

क्या नक्सलवाद का खात्मा करना देशद्रोह है या कांग्रेस शासन में वर्षों तक नक्सलवाद को फलने-फूलने देना देशद्रोह है। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार जिस तरह से घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, वह देशद्रोह है।

विदेश में भारतीय ध्वज का का सम्मान करना देशद्रोह है या अपमान करना देशद्रोह है। क्या आतंकवाद की कमर तोड़ना, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना देशद्रोह माना जाता है? राहुल गांधी जिस शब्दावली का प्रयोग करते हैं, उसे अंग्रेजी में गाली-गलौज कमजोरों का हथियार है कहा जाता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा आपको खड़ा होना होगा और लड़ना होगा। जब RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कार्यकर्ता आपके घरों में आकर मोदी और शाह के बारे में बात करें, तो आपको उन्हें बताना होगा कि उनका संगठन, मोदी और शाह गद्दार हैं। उन्होंने हमारे देश को बेचने की कोशिश की है।

Created On :   21 May 2026 6:51 PM IST

Tags

Next Story