डर के साये में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक: अभिजीत दीपके ने कहा- 'दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी पुलिस' ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर क्या बोले?

अभिजीत दीपके ने कहा- दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी पुलिस ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर क्या बोले?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके डर के साये में है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि भारत पहुंचते ही उनकी गिरफ्तार हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके डर के साये में है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि भारत पहुंचते ही उनकी गिरफ्तार हो सकती है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा कि उनकी पार्टी के एजेंडे और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता हो सकती है। हाल ही में उनकी पार्टी अस्तित्व में आई और इंस्टाग्राम पेज पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े और भाजपा से आगे निकल गए। ये महज पिछले 5-7 दिनों के भीतर हुआ है।

भारत में कॉकरोच की तरह

द रेड माइक ने अभिजीत के हवाले से बताया कि भारत में हमें कॉकरोड की तरह देखा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के बीजेपी से ज्यादा फॉलोअर्स होने के मामले में कहा, "मुझे खुशी नहीं है कि हमारे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं. इससे क्या होगा? मुद्दे तो वही रहेंगे।"

दिपके को सता रहा गिरफ्तारी का डर

कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट को गुरुवार को भारत में बैन कर दिया है। सस्पेंड हुए अकाउंट को खोलने पर पॉप-अप की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया, उम्मीद के मुताबिक भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे ही मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरूंगा, दिल्ली पुलिस का काफिला मुझे तिहाड़ जेल ले जाएगा"

कहां पर है अभी अभिजीत

अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं। वहां जाने से पहले वह डिजिटल राजनीतिक संदेश, कथा निर्माण और ऑनलाइन अभियान रणनीति बनाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं वे आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। बीजेपी के फिलहाल 8.7 मिलियन फॉलोअर्स है।

Created On :   21 May 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story