बरसो पुरानी पार्टियों को पछाड़ा: कॉकरोच जनता पार्टी को अखिलेश यादव समेत इन दिग्गज नेताओं ने दिया समर्थन, इस पर CJP ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भारत के युवा के लिए आवाज बनती हुई नजर आ रही है। इसकी शुरुआत आज से पांच दिन पहले हुई थी, जो आग की तरह फेल गई। अब इसको बड़े-बड़े नेताओं का समर्थन मिलने लगा है। इस पार्टी को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना समर्थन दिया है। इस संबंधन में अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है और भाजपा पर तंज कसा।
यह भी पढ़े -'कॉकरोच इज बैक', CJP का एक्स हैंडल हुआ बैन तो दूसरे अकाउंट से पार्टी की वापसी, प्रोफाइल ने फिर अपनी तरफ खींचा इंटरनेट का फोकस
इंस्टाग्राम पर सीजेपी के 5 दिन में 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसने बरसों पुरानी बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी को 8.7 मिलियन लोग पंसद करते हैं तो वहीं कांग्रेस को 13.3 मिलियन फॉलोअर्स है।
इन बड़े नेताओं ने किया समर्थन
अखिलेश यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वो इस कथित आंदोलन का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब बीजेपी बनाम सीजेपी है।
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया का कहना है कि वो भी एक कॉकरोच है। यदि मगरमच्छ और कॉकरोच के बीच में लड़ाई होती है तो वह गर्व से कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़े -अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो... इस एक लाइन ने कैसे खींचा युवा नेटिजन्स का ध्यान, चार दिन में जुड़े एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ‘आलसी-बेरोजगारों’ की बनी आवाज
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने भी सीजेपी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। कीर्ति आजाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वो कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए क्या योग्यताएं जरूरी होती है?
इन नेताओं के समर्थन पर CJP ने क्या कहा?
इन नेताओं के बयान के सीजेपी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि वह कीर्ति आजाद को स्वागत करती है। आगे कहा कि 1983 का वर्ल्ड कर जीतना ही काफी है। वहीं महुआ मोइत्रा का स्वागत करते हुए उन्हें एक योद्धा बताया है। बता दें कि इस संगठन की स्थापन अभिजीत दीपके ने की है, जो महाराष्ट्र के रहने वाले है। फिलहाल वह अमेरिका में रह रहे हैं।
Created On :   21 May 2026 11:14 PM IST













