Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच इज बैक', CJP का एक्स हैंडल हुआ बैन तो दूसरे अकाउंट से पार्टी की वापसी, प्रोफाइल ने फिर अपनी तरफ खींचा इंटरनेट का फोकस

कॉकरोच इज बैक, CJP का एक्स हैंडल हुआ बैन तो दूसरे अकाउंट से पार्टी की वापसी, प्रोफाइल ने फिर अपनी तरफ खींचा इंटरनेट का फोकस
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी का पहला और मूल अकाउंट बैन कर दिया गया था। इसके बाद अब पार्टी दूसरा अकाउंट बनाकर वापस आ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुी 'कॉकरोच जनता पार्टी' एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी है। कॉकरोच जनता पार्टी का पुराना एक्स अकाउंट बैन हो जाने के बाद भी इस सार्कास्टिक संगठन ने हार नहीं मानी है। संगठन ने नया अकाउंट बनाया है और इंटरनेट पर दोबारा से धुआंधार एंट्री ली है। इस बार नए हैंडल का नाम 'कॉकरोच इज बैक' रखा है। इसकी प्रोफाइल पर भी लिखा गया है कि 'कॉकरोच कभी मरते नहीं', जिसको लोग सिस्टम के खिलाफ ही एक तंज के तौर पर देख रहे हैं। ऐसा बताया गया है कि पुराने अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया था, इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने नया अकाउंट बनाया है।

सोशल मीडिया पर फिर मची हलचल

नया अकाउंट बनते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। हजारों लोग कुछ ही समय में नए हैंडल से जुड़ने लगे। कई यूजर्स ने इसे 'डिजिटल वापसी' बताया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे युवाओं के गुस्से की नई आवाज का नाम दिया है। यह ऑर्गेनाइजेशन पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर बेहद तेजी से वायरल हुआ था। मीम्स, तंज और मजाकिया पोस्ट के जरिए इसने बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी तरफ खींचा था। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन से भी ज्यादा हो गई है, जो कि बीजेपी के फॉलोअर्स की संख्या से भी ज्यादा है।

बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर फोकस

'कॉकरोच जनता पार्टी' खुद को बेरोजगार और परेशान युवाओं की आवाज बताती है। यह पेज खासतौर पर नौकरी की कमी, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और सिस्टम से नाराजगी जैसे मुद्दों को उठा रहा है। बता दें, इस पूरे डिजिटल आंदोलन की शुरुआत 16 मई को हुई थी। सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच' शब्द को लेकर विवाद के बाद युवाओं ने इसे विरोध के प्रतीक की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह मजाक से निकलकर एक बड़े ऑनलाइन अभियान में बदल गया, जिसने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी।

Created On :   21 May 2026 6:14 PM IST

Tags

Next Story