'Cockroach Janata Party': कॉकरोच जनता पार्टी पर अवध ओझा ने दी प्रतिक्रिया, जय हिंद...आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी पर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और बहुत ही फेमस अध्यापक अवध ओझा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए। कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद जय हिंद। आपको बता दें, अवध ओझा ने पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। आप पार्टी ने उनको पटपड़गंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने पार्टी और राजनीति से दूरी बना ली थी। उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं और अब कॉकरोच पार्टी पर प्रतिक्रिया दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ दिनों पहले अपनी पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर अपना अकाउंट बनाया था जिस पर देखते ही देखते लाखों लोग जुड़ गए। इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन का आंकड़ा पार करके भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया। एक्स पर भी लाखों की संख्या में फैंस जुड़े। लेकिन गुरुवार को एक्स पर बने अकाउंट को डिलीट कर दिया गया। अभिजीत दिपके इसके फाउंडर हैं जो वर्तमान समय में अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
आपको बता दें, भारत के मुख्य न्यायधीश (CJI) सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई कर रहे थे उसी बीच उन्होंने कॉकरोच का जिक्र करते हुए कहा ये बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह इधर-उधर घूमते रहते हैं। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद न्यायधीश ने सफाई दी। उन्होंने कहा मीडिया मेरे पूरे बयान को अलग तरीके से दिखा रही है। मैंने युवाओं की आलोचना नहीं की, बल्कि बल्कि उन लोगों के बारे में कहा जो फर्जी डिग्री के सहारे वकालत जैसे पेशे में आ जाते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य मांगें क्या हैं?
पार्टी ने अपना 5-सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें बेरोजगारी, राजनीतिक जवाबदेही, नेताओं के दलबदल पर रोक और संसद में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण जैसे मुद्दे शामिल हैं।
Created On :   21 May 2026 11:00 PM IST












