ऐतिहासिक कदम: विजय गोयल ने कहा - आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक कदम, भयमुक्त जीवन को प्राथमिकता

New Delhi News. पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों नागरिकों को सुरक्षा, गरिमा और भयमुक्त जीवन दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का स्वागत किया जिसमें सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, टर्मिनल, एयरपोर्ट, स्कूल, कॉलेज, सोसाइटी एवं अपार्टमेंट परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाने तथा दोबारा वहां न छोड़े जाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े -व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी पीएम मोदी
गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि देश में आवारा कुत्तों की स्थिति भयावह हो चुकी है। अदालत ने यह तक स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर कानून के अनुसार रैबीज़ से संक्रमित एवं अत्यधिक आक्रामक आवारा कुत्तों को यूथेनेशिया एवं अन्य स्वीकृत इंजेक्शन के माध्यम से मारा जा सकता है।
यह भी पढ़े -सलमान खान के आलीशान घर में सांप, थ्री ईडियट वाले हिरानी का ओटीटी डेब्यू, तीस मार खां बनेंगे शाहरुख और कामरा की नई फिल्म
गोयल ने कहा कि आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को नोचना, बुजुर्गों पर हमला करना तथा विदेशी पर्यटकों तक को काटना अत्यंत गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों से अपील की कि वे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में बाधा न डालें, अन्यथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार उनके विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है। गोयल के अनुसार देश में 12 करोड़ से अधिक आवारा कुत्ते हैं तथा प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ कुत्ता काटने के मामले सामने आते हैं। बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री पिछले तीन सालों से इस पर आन्दोलन चला रहे हैं।
Created On :   19 May 2026 8:13 PM IST










