- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- केंद्र ने कहा - दूरसंचार धोखाधड़ी...
डिजिटल स्ट्राइक: केंद्र ने कहा - दूरसंचार धोखाधड़ी मामले में 52 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर किए बंद, संचार साथी पर मिली 11 लाख से ज्यादा शिकायतें

New Delhi News. केंद्र सरकार ने दूरसंचार धोखाधड़ी, फर्जी कॉलों और धोखाधड़ी संप्रेषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहलें की हैं। इसके तहत एक्सप्लेनर वीडियो, इंफोग्राफिक्स, विज्ञापनों और बहुभाषी समाचार लेखों के माध्यम से लोगों सतर्क करने का काम किया है। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी में प्रयुक्त विभिन्न तौर-तरीकों पर जानकारीपूर्ण सामग्री संचार साथी पोर्टल पर डाली जाती है। नागरिकों द्वारा संचार साथी पर साझा की गई संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचारों की 11.76 लाख रिपोर्टों के आधार पर 52.29 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़े -जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के सांसदों के साथ की अहम बैठक
संचार राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने राज्यसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद विनोद तावड़े के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) जो साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी में दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग की रोकथाम के उद्देश्य से दोनों तरफ से सूचना साझा करने के लिए डीओटी का एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, को बैंकों, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) सेवा प्रदाताओं और भुगतान प्रणाली प्रचालकों सहित 1,600 से अधिक संगठनों को शामिल करके सुदृढ़ किया गया है।
Created On :   13 Aug 2026 10:10 PM IST










