- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी...
समन्वय पर जोर: जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के सांसदों के साथ की अहम बैठक

New Delhi News. महाराष्ट्र में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए गुरुवार को यहां केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक समन्वय बैठक हुई। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने महाराष्ट्र के सभी सांसदों के साथ हुई इस बैठक में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करके राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में हुई इस बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल,केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, केंद्रीय जल आपूर्ति और स्वच्छता राज्य मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के जल आपूर्ति और स्वच्छता राज्य मंत्री गुलाबराव पाटील उपस्थित रहे। इसके अलावा उपस्थित थे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में महाराष्ट्र के सांसदों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के काम की मौजूदा स्थिति, स्थानीय समस्याओं, जल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों को पेश किया।
यह भी पढ़े -पिछले 3 वर्षों में मराठा समाज को 22.20 लाख कुणबी प्रमाण पत्र राजस्व विभाग ने जारी किए- बावनकुले
बैठक में केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में जल जीवन मिशन का काम तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस बात पर भी चर्चा हुई कि संबंधित विभाग सांसदों के सुझावों पर विचार करें और चुनाव क्षेत्र के हिसाब से समस्याओं को हल करने के लिए जरूरी कार्रवाई करें। महाराष्ट्र के जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से इस अभियान को और गति मिलेगी।
Created On :   13 Aug 2026 9:59 PM IST










