Mumbai News: पालतू श्वानों की नसबंदी के लिए चलाया जाएगा अभियान, उदय सामंत ने दिया आश्वासन

पालतू श्वानों की नसबंदी के लिए चलाया जाएगा अभियान, उदय सामंत ने दिया आश्वासन
  • विधान परिषद में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने दिया आश्वासन
  • पालतू श्वानों की नसबंदी के लिए चलाया जाएगा अभियान

Mumbai News. मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड मनपा समेत राज्य भर के सभी निकायों में पालतू श्वानों (कुत्तों) की नसबंदी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को विधान परिषद में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नसबंदी के लिए संबंधित मनपा की ओर से ज्यादा निधि उपलब्ध कराई जाएगी। सामंत ने कहा कि मुंबई मनपा ने घर में पाले जाने वाले पालतू श्वानों को पंजीयन अनिवार्य किया है। इसी तरह सभी निकायों में यह नियम लागू करने का प्रयास किया जाएगा। सदन में भाजपा सदस्य अमित गोरखे ने नियम-97 के तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा क्षेत्र में पालतू श्वानों की बढ़ती संख्या से नागरिकों होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में सामंत ने बताया कि पुणे मनपा क्षेत्र में 42.87 प्रतिशत श्वान कम हुए हैं। पुणे मनपा क्षेत्र में साल 2023 में 2 लाख 50 हजार श्वान थे। पुणे मनपा में 2023-24 में 57 हजार 852 श्वान और साल 2024 -25 में 56 हजार 511 श्वानों की नसबंदी की गई है। पुणे मनपा में मई 2025 तक 9 हजार 663 श्वानों की नसबंदी की गई थी। नसबंदी पर प्रति श्वान 1600 रुपए खर्च हुए हैं। सामंत ने बताया कि पिंपरी- चिंचवड मनपा में साल 2022-23 में 1421 श्वान, 2023-24 में 3558 श्वान और साल 2024-25 में 3346 श्वानों की नसबंदी की गई हैं।

नसबंदी वाले श्वानों की हो ईयर टैगिंग

राकांपा (अजित) के सदस्य इद्रिस नायकवडी ने कहा कि नसबंदी करने के बाद श्वानों की ईयर टैगिंग करने की मांग। जिसके जवाब में सामंत ने कहा कि इस बारे में सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।

पुणे मनपा में नागरिकों को श्वान काटने के मामले

साल मामले

2022 16 हजार 569

2023 22 हजार 945

2024 25 हजार 899


Created On :   11 July 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story