Mumbai News: मुंबई को धूल मुक्त बनाएंगे, आवारा श्वानों का होगा बंदोबस्त, राकांपा अजित गुट ने घोषणा पत्र जारी किया

मुंबई को धूल मुक्त बनाएंगे, आवारा श्वानों का होगा बंदोबस्त, राकांपा अजित गुट ने घोषणा पत्र जारी किया
  • मुंबई के रास्तों, पुल, फ्लाईओवर का होगा आधुनिकीकरण
  • मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों को को मुफ्त हेल्थ कार्ड
  • आवारा श्वानों का होगा बंदोबस्त

Mumbai News. राकांपा (अजित) ने भी बीएमसी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश राकांपा (अजित) अध्यक्ष सुनील तटकरे और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि जब मुंबई समेत पूरे देश में प्रदूषण ने हाहाकार मचाया है, ऐसे समय में बीएमसी में सत्ता में भागीदारी होने पर वह मुंबई को धूल मुक्त मुंबई बनाने का काम करेंगे। नवाब मलिक ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र, मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क हेल्थ कार्ड, आवारा श्वानों का बंदोबस्त, दिव्यांगों को लिए चलने के लिए स्वतंत्र फुटपाथ और मुंबईकरों को 700 स्क्वेयर फुट तक के घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा।

घोषणापत्र में वादे

1- मुंबई के रास्तों, पुल, फ्लाईओवर का होगा आधुनिकीकरण।

2- पुरानी चॉल और झोपड़पट्टी में मुफ्त पानी की सुविधा।

3- साल 2030 तक स्मार्ट वाटर मीटर के जरिए पानी की सुविधा।

4- सफाई कर्मचारियों को मुफ्त घर।

5- मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों को को मुफ्त हेल्थ कार्ड।

6- आवारा श्वानों का प्रभावी बंदोबस्त किया जाएगा।

7- धूल मुक्त मुंबई बनाने की दिशा में उचित कदम उठाएंगे।

8- दिव्यांगों के लिए मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा देंगे।

9- एसआरए के तहत एक लाख घरों की योजना।

10- महिलाओं के लिए सुरक्षित मुंबई अभियान शुरू होगा।

Created On :   7 Jan 2026 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story