Mumbai News: नितेश राणे ने कहा - सरकार हमेशा समुद्री सुरक्षा को देती है प्राथमिकता

नितेश राणे ने कहा - सरकार हमेशा समुद्री सुरक्षा को देती है प्राथमिकता
  • मंत्री राणे ने भाऊचा धक्का जेट्टी पर पेट्रोलिंग बोट का किया निरीक्षण
  • सरकार हमेशा समुद्री सुरक्षा को देती है प्राथमिकता

Mumbai News. समुद्री सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह हमेशा राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने मंगलवार को भाऊचा धक्का में नई तैनात पेट्रोलिंग बोट्स का निरीक्षण करने के मौके पर कहा कि समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। नितेश ने कहा कि समुद्री सुरक्षा के लिए राज्य में ड्रोन निगरानी सुरक्षा प्रणाली तैयार की है। इस प्रणाली को और मजबूत करने के लिए नई हाई-स्पीड पेट्रोलिंग बोट को तैनात किया जा रहा है। भाऊचा धक्का जेट्टी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद नितेश राणे ने कहा कि ये पेट्रोलिंग बोट अवैध मछली पकड़ने को रोकने के साथ-साथ तटीय सुरक्षा को और मजबूत करेंगी। आधुनिक तकनीक से लैस ये नौकाएं मछुआरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि पांच बोट को तैनात कर दिया गया है जबकि ऐसी कुल 15 बोट समुद्री किनारों को सुरक्षित करने के लिए तैनात की जाएंगी।

नितेश राणे ने कहा कि इस अत्याधुनिक पेट्रोलिंग बोट में 15 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें समुद्री पुलिस भी होगी। साथ ही इस बोट की गति 30 समुद्री मील प्रति घंटा है। इस बोट पर आधुनिक तकनीक से लैस रडार, ट्रांसपोंडर, क्विक रिस्पांस सिस्टम शामिल हैं। साथ ही दिसंबर 2026 तक राज्य सरकार की मुंबई में वाटर मेट्रो शुरू करने की योजना है। राणे ने कहा कि वाटर मेट्रो एक उपयोगी और अच्छी परियोजना है और इससे मुंबईकरों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

Created On :   17 Jun 2025 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story