मुंबई में भारी बारिश का कहर: इस महीने अब तक 18 लोगों की मौत, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, आईएमडी ने इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई

इस महीने अब तक 18 लोगों की मौत, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, आईएमडी ने इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई
  • मुंबई में भारी बारिश से इस महीने अब तक 18 लोगों की मौत
  • इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
  • केरल में जारी है भारी बारिश का दौर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस हफ्ते पूरे मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभवाना है। देश के कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आईएमडी के अनुसार, बीते सोमवार से देश के कुछ राज्यों में अगले दस दिनों तक भारी बारिश शुरू होने की आशंका जाहिर की गई है। इसकी वजह से लोगों को नुकसान होने की संभावना है। मानसून ने पूरे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र व गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पैर पसार लिए हैं।

आईएमडी ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, 17 और 18 जून को पूरे भारत में भारी बारिश के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें गुजरात के लिए रेड अलर्ट किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा महाराष्ट्र, गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड, पुडुचेरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके हुए जलमग्न

मुंबई के कई इलाके बीते सोमवार को मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए हैं। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जिसकी वजह से यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं और मेट्रो रेल को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। अधिक बारिश होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार (आज) को समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती है। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश होने से महानगर मुंबई में 1 जून के बाद से अब तक 18 लोगों की मौत हुई।

बारिश के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में भारी बारिश होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि मुंबई में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए यात्री विमान के समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा करने के लिए घर से निकले। उन्होंने आगे कहा कि बारिश के कारण उड़ान में देरी हो सकती है। इसके लिए यात्री को अधिक समय भी लग सकता है।

उत्तरी केरल में भारी बारिश ने मचाया कोहराम

मुंबई के साथ उत्तरी केरल में भी भारी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी केरल में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण सड़क यातायात और रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई। नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है। जानकारी के अनुसार, कन्नूर और कासरगौड़ा के जिलों में अधिक बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इस कारण रिहायशी इलाको में ज्यादा जलभराव होने से लोगों को राहत शिविरों की मदद लेनी पड़ी। वहीं, कासरगोड में तेजस्विनी पूझा समेत मुख्य नदियां उफान पर है। जिसकी वजह से स्थानीय अधिकारियों ने जल निकायों के पास न जाने की चेतावनी जारी की है।

Created On :   17 Jun 2025 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story