- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नौसेना के जवान ने पत्नी और दो मासूम...
पारिवारिक झगड़ों का खौफनाक अंत: नौसेना के जवान ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहर देकर मारा, फिर खुद फांसी लगातार की आत्महत्या, डिप्रेशन में आकर उठाया कदम

Mumbai News. दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भारतीय नौसेना एक जवान ने पारिवारिक झगड़ों और मानसिक तनाव के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों, जिनमें एक महज दो महीने का नवजात और दूसरा तीन साल का बच्चा था,को पहले जहर देकर मार दिया, फिर उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे नौसेना परिसर में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मामले में कफ परेड पुलिस ने एडीआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान पुरण मेहता(28), पत्नी ओमा पुरण मेहरा (30), बेटे यश पुरण मेहरा (03) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बच्चे की उम्र महज 2 महीने थी। मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और पिछले 9 सालों से नेवी में कार्यरत था। कफ परेड पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त 2026 की देर रात 11.30 बजे सामने आई। नौसेना सुरक्षा और पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब जवान के आवास से काफी समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अंदर का दृश्य देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। जवान फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और दोनों मासूम बच्चे बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। सभी को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव को परिवार को सौंप दिया है।
मानसिक तनाव और डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जवान पिछले कुछ समय से गंभीर पारिवारिक झगड़ों के चलते अत्यधिक डिप्रेशन से गुजर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, नौसेना के अस्पताल में पिछले एक साल से उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। वह पिछले दो सालों से अपने परिजनों से बात भी नहीं करता था। जब उसके माता-पिता संपर्क करते थे, तब भी वह उनसे बात नहीं करता था। शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि पुरण मेहरा ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी और दोनों मासूम बेटों को जहर दिया। हालांकि, मौत के सही समय और सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कफ़ परेड पुलिस स्टेशन ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी छानबीन में जुट गई है।
नौसेना का आधिकारिक बयान
इस दुखद घटना पर भारतीय नौसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि नेवी नगर में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 15 अगस्त को भारतीय नौसेना का एक नाविक अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ अपने आवास पर मृत पाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और भारतीय नौसेना जांच में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
Created On :   16 Aug 2026 10:19 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli










