आरक्षण पर वार-पलटवार: राज ठाकरे ने पूछा - विजय उत्सव मनाने वाले जरांगे फिर क्यों करेंगे अनशन, जरांगे का जवाब

राज ठाकरे ने पूछा - विजय उत्सव मनाने वाले जरांगे फिर क्यों करेंगे अनशन, जरांगे का जवाब
  • जरांगे ने कहा - किससे ली है सुपारी
  • राज ठाकरे ने साधा निशाना
  • आरक्षण पर सियासत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने मनोज जरांगे-पाटील पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस दिन जरांगे-पाटील ने नवी मुंबई में मराठा आंदोलन खत्म करने के एवज में विजय उत्सव मनाया था और उस विजय उत्सव में मुख्यमंत्री भी गए थे। तब जरांगे ने यह कहा था कि उन्हें जीत मिल गई है। अगर जीत मिल गई है तो फिर उन्हें दोबारा भूख हड़ताल क्यों करनी पड़ रही है? राज ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले सकती है, क्योंकि यह तकनीकी मामला है। सरकार को इस तरह का फैसला लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना होगा।

राज ठाकरे ने किससे ली है सुपारी-जरांगे पाटील

राज ठाकरे पर पलटवार करते हुए जरांगे-पाटील ने कहा कि राज किसकी सुपारी लेकर यह बात कह रहे हैं? जरांगे ने कहा कि कुणबी समाज को प्रमाण पत्र देने के लिए राज्य सरकार को कानून में बदलाव कर उसकी अधिसूचना जारी करनी पड़ी तो ऐसे में राज ठाकरे को कैसे लगता है कि मैं वापस बगैर आरक्षण मिले ही चला गया।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मराठा आरक्षण को लेकर मांगे माने जाने के बाद मनोज जारांगे पाटिल ने बुधवार को कहा था कि पिछले 70 वर्षों में यह पहली बार है कि मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए मजबूत कानून मिला है। हमने मुंबई तक मार्च करने की योजना बनाई थी। जब हमें आरक्षण का प्रमाण पत्र मिल जाएगा तो हम विजय रैली निकालेंगे और उसी दिन राज्य में महा दिवाली मनाई जाएगी।

आमरण अनशन करने की चेतावनी दी

मनोज जरांगे ने मराठाओं को कुनबी जाति के प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की मसौदा अधिसूचना को बुधवार से लागू करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की जाती हैं, तो वह 10 फरवरी से आमरण अनशन करेंगे।



Created On :   2 Feb 2024 2:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story