प्रशासनिक फेरबदल: भारत निर्वाचन आयोग की सख्ती, 17 महानगरपालिकाओं के 34 अधिकारियों का तबादला

भारत निर्वाचन आयोग की सख्ती, 17 महानगरपालिकाओं के 34 अधिकारियों का तबादला
  • चहल की कुर्सी बचाने शिंदे सरकार ने चार बार लिखी चिट्‌ठी, चुनाव आयोग ने ठुकराया
  • 17 महानगरपालिकाओं के 34 अधिकारी शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद मंगलवार को राज्य की शिंदे सरकार ने मुंबई मनपा (बीएमसी) के दो अतिरिक्त उपायुक्तों-पी. वेलारासू और अश्विनी भिडे का तबादला कर दिया। आयोग के निर्देश के बावजूद बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल को अभी नहीं हटाया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी असीम गुप्ता को अगले कुछ दिन के लिए बीएमसी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। बीएमसी आयुक्त चहल मुंबई के प्रशासक भी हैं। उनकी कुर्सी बचाने के लिए शिंदे सरकार चुनाव आयोग को चार बार चिट्‌ठी लिख चुकी है। आखिरी पत्र बीते सप्ताह शनिवार को भेजा गया था। लेकिन चुनाव आयोग ने सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया। सोमवार को राज्य सरकार ने कई महानगरपालिकाओं के 38 उपायुक्तों के तबादले का आदेश जारी किया था। मंगलवार को भी कई अधिकारी इधर-उधर किए गए।

बन सकते हैं मुख्य सचिव

राज्य के मुख्य सचिव नितिन करीर का कार्यकाल 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो रहा है। करीर को सेवा विस्तार नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार चहल नए मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी (1989) चहल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भरोसेमंद अफसरों में शुमार हैं।

विभिन्न महानगरपालिकाओं में तबादले

राज्य की विभिन्न महानगरपालिकाओं में कार्यरत अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त के ट्रांसफर को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आदेश राज्य सरकार को दिया था। उसके बाद कई अधिकारियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनका तबादला नहीं किया गया था। भारत चुनाव आयोग के आदेश पर राज्य सरकार ने मंगलवार को 17 महानगरपालिकाओं के 34 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया । इनमें कुछ अधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष पूरा हो गया था और कुछ अधिकारी प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) पर थे। महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग ने तबादला आदेश में कहा है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को किस पद पर भेजा जाएगा उसको लेकर नगर विकास विभाग नया आदेश जारी करेगा।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

निर्भय जैन उप जिलाधिकारी (नागपुर मनपा में प्रतिनियुक्ति),

रविंद्र भेलावे, उपायुक्त, नागपुर मनपा

अजय चरठाणकर उपायुक्त , पिंपरी चिंचवड मनपा

मिनीनाथ दंडावते उपायुक्त, पिंपरी चिंचवड मनपा

श्रीकांत पवार राज्य सहायक आयुक्त बिक्रीकर सहायक आयुक्त संवर्ग ( प्रतिनियुक्ति उपायुक्त, नासिक महानगरपालिका)

लक्ष्मीकांत सातालकर, उपजिलाधिकारी संवर्ग (प्रतिनियुक्ति -उपायुक्त, नासिक महानगरपालिका)

सौरभ जोशी, अतिरिक्त आयुक्त, छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका.

नंदा गायकवाड, उपायुक्त, छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका.

पंकज भ.पाटील, उपायुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका.

डॉ.विजय द्वासे, उपायुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका.

तानाजी नरळे, उपायुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका.

चारुशिला पंडीत, उपायुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका

नयना ससाणे, उपायुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका.

मनोज महाले, उप सचिव संवर्ग (प्रतिनियुक्ति -उपायुक्त, नवी मुंबई महानगरपालिका

सुजाता ढोले, उपायुक्त, जीएसटी (प्रतिनियुक्ति- अतिरिक्त आयुक्त, नवी मुंबईमहानगरपालिका)

बालासाहेब राजले, पशुधन विकास अधिकारी संवर्ग (प्रतिनियुक्ति- उपायुक्त, नवी मुंबई महानगरपालिका.

सुनिल पवार, आयुक्त, सांगली-मिरज-कुपवाड महानगरपालिका.

श्रीराम पवार, पशुधन विकास अधिकारी संवर्ग प्रतिनियुक्ति- उपायुक्त, नवी मुंबई महानगरपालिका,)

रविकांत अडसूल, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संवर्ग (प्रतिनियुक्ति-अतिरिक्त आयुक्त, कोल्हापुर महानगरपालिका,

केशव जाधव, अपर सचिव संवर्ग (प्रतिनियुक्ति -अतिरिक्त आयुक्त, कोल्हापुर महानगरपालिका

शिल्पा दरेकर, उपायुक्त, कोल्हापुर महानगरपालिका

राहुल रोकडे, समूह विकास अधिकारी (प्रतिनियुक्ति -उपायुक्त, सांगली-मिरज-कुपवाड महानगरपालिका

पंडीत खंडू पाटील, उपायुक्त, सांगली-मिरज-कुपवाड महानगरपालिका

अजय नाईकवाडे, अपर सचिव (प्रतिनियुक्ति-उपायुक्त, उल्हासनगर महानगरपालिका)

दिपक झिंझाड, उपायुक्त, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका.

प्रदिप पाठारे, अतिरिक्त आयुक्त, अहमदनगर महानगरपालिका.

अजित निकत, उपायुक्त, अहमदनगर महानगरपालिका.

सचिन बांगर, उपायुक्त, अहमदनगर महानगरपालिका.

पंजाब खानसोले, पशुधन विकास अधिकारी (प्रतिनियुक्ति-उपायुक्त, नांदेड-वाधाला महानगरपालिका)

पल्लवी शिरसाठ, मुख्याधिकारी, समूह-अ (प्रतिनियुक्ति- मुल्य निर्धारक व कर संकलन अधिकारी,धुले महानगरपालिका.

मयुरा शिंदेकर, उपायुक्त, लातूर महानगरपलिका.

अशोक गराटे, उपायुक्त, चंद्रपुर महानगरपालिका.

सचिन पवार, उपायुक्त, पनवेल महानगरपालिका.

गणेश शेटे, उपायुक्त, पनवेल महानगरपालिका.

Created On :   19 March 2024 3:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story