सजा: फ्रूटी का लालच देकर मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की कैद

फ्रूटी का लालच देकर मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की कैद
  • बड़े पापा कहती थी मासूम
  • डेढ़ साल पहले की है घटना
  • छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी 59 वर्षीय नराधम को सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। न्या. आर.पी. पांडे ने यह फैसला दिया। दोषी एडविन माइकल फ्रांसिस (59), सिमटाकली निवासी है। उस पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। यह घटना 5 दिसंबर 2022 को एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी।

यह है मामला : पीड़िता अपने माता-पिता और दादी के साथ किराए से रहती थी। चूंकि, पहले आरोपी पड़ोस में रहता था, इसलिए आरोपी को पीड़िता पहचानती थी। पीड़िता आरोपी को बड़े पापा कहकर बुलाती थी। किन्हीं कारणों से आरोपी ने मकान छोड़ दिया और उसी इलाके में दूसरी जगह किराये पर रहने लगा। जब पीड़िता के माता-पिता काम पर जाते थे, तो लड़की अपनी दादी के साथ घर पर रहती थी।

घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता चॉकलेट लाने जा रही थी, इस दौरान आरोपी उससे मिला। उसने पीड़िता को फ्रूटी देने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें, सबूत और गवाहों के बयान के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। राज्य सरकार की ओर से एड. आसावरी पलसोडकर ने पैरवी की।

अश्लील इशारे करती हुई पकड़ी गईं पांच महिलाएं : लोहा पुल और शनि मंदिर के पास बर्डी पुलिस ने छापा मारकर पांच महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ा। कार्रवाई से कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोहा पुल व शनि मंदिर के पास कुछ महिलाएं खड़ी रहती हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। कुछ देह व्यापार में लिप्त होने से आने-जाने वालों को अश्लील इशारे करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं चोरी में लिप्त होने की आशंका पुलिस को है। इसके चलते पुलिस ने परिसर में विविध पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई की और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ा। उल्लेखनीय है कि, मोर भवन परिसर में अक्सर यात्रियों का कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं होती हैं। जिसमें कई बार महिलाओं की लिप्तता पाई गई है। जिसके चलते पुलिस ने लोहा पुल, शनि मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्रवाई की। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के बाद चेतावनी देकर महिलाओं को छोड़ दिया गया।

Created On :   19 March 2024 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story