छेड़खानी: फ्लाइट में महिला अभियंता से छेड़छाड़

फ्लाइट में महिला अभियंता से छेड़छाड़
प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो की फ्लाइट में महिला अभियंता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बगल की सीट पर सफर कर रहा एक अभियंता इस मामले में आरोपी है। सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

अश्लील बर्ताव की शिकायत : पीड़िता 40 वर्षीय महिला है। वह पुणे के किसी कंपनी में अभियंता है। उसके पिता चंद्रपुर में रहते थे। उनका देहांत होने से वह पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने मंगलवार को पुणे से नागपुर आ रही थी। यहां से वह चंद्रपुर निकलने वाली थी। इंडिगो की फ्लाइट में उसके बगल की सीट पर फिरोज शेख नूर मोहम्मद शेख (32) पुणे निवासी बैठा हुआ था। वह भी किसी कंपनी में अभियंता ही है और कंपनी के काम से पुणे से नागपुर आ रहा था। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान फिरोज ने अश्लील बर्ताव कर उससे छेड़छाड़ की। घटित वाकये से फ्लाइट में हंगामा मच गया। प्रकरण दर्ज कर फिरोज को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Created On :   11 Oct 2023 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story